फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: माफिया पर मार, कानून व्यवस्था से करेंगे चुनावी बेड़ा पार, सीएम योगी ने साफ किया चुनावी एजेंडा

Tue, 25 Apr 2023 10:10 AM IST
शाहरुख खान सचिन मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर, शामली और अमरोहा में चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए संकेत दिया कि निकाय चुनाव में विकास व राष्ट्रवाद के साथ कानून व्यवस्था को लेकर की जा रही कार्रवाई एजेंडे का मुख्य आधार होगा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा निकाय चुनाव में प्रदेश में माफिया अतीक अहमद के चार दशक पुराने आपराधिक साम्राज्य का अंत और माफिया मुख्तार अंसारी पर की जा रही कार्रवाई के सहारे कानून व्यवस्था के एजेंडे को धार देगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर, शामली और अमरोहा में चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए संकेत दिया कि निकाय चुनाव में विकास व राष्ट्रवाद के साथ कानून व्यवस्था को लेकर की जा रही कार्रवाई एजेंडे का मुख्य आधार होगा।

योगी ने सहारनपुर, शामली और अमरोहा की सभा में माफिया पर वार के उदाहरण गिनाते हुए साफ संकेत दिया कि अपराधियों व माफिया खासकर अतीक और मुख्तार व उनके गुर्गे के खिलाफ कार्रवाई से बने माहौल को चुनाव में भुनाया जाएगा। उन्होंने नो कर्फ्यू नो दंगा यहां सब चंगा है, से भाषण की शुरुआत करते हुए छह वर्ष में सुधरी कानून व्यवस्था का संदेश दिया। 
विज्ञापन


रंगदारी न फिरौती, अब यूपी नहीं है किसी की बपौती के संदेश के साथ माफिया और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने का दावा किया। माफिया अतीक का नाम लिए बिना योगी ने कहा कि अब माफिया पर दो बूंद आंसू बहाने वाले भी नहीं मिल रहे हैं। सीएम ने अमरोहा के ढोलक को आधार बनाते हुए कहा कि अमरोहा वालों ने ढोलक बजाकर अपनी प्राचीन कला को ऊंचाई दी है, तो सरकार ने भी ढोलक बजाकर प्रदेश से माफिया को रसातल में पहुंचा दिया है। 

उन्होंने बुलेट ट्रेन, मेट्रो ट्रेन, वैश्विक निवेशक सम्मेलन में मिले 33.50 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जैसी उपलब्धियां बताते हुए महिला और युवा वोट बैंक को भी साधा। कहा, हमें तय करना है कि हमारे शहरों में शोहदों का आतंक हो या हम इसे सेफ सिटी बनाएंगे। हम युवाओं के हाथों में तमंचा देखना चाहते हैं या टैबलेट-स्मार्टफोन।
विज्ञापन

राष्ट्रवाद को धार जारी रहेगी
सीएम के भाषण से साफ हो गया कि निकाय चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक राष्ट्रवाद भी भाजपा का मुख्य चुनावी एजेंडा रहेगा। उन्होंने कहा कि माफिया-अपराधी हो गए अतीत, यूपी बना है सुरक्षा, खुशहाली और रोजगार का प्रतीक। अब यूपी कर्फ्यू के लिए नहीं, कांवड़ यात्रा के लिए पहचाना जा रहा है। यूपी की पहचान उपद्रव की नहीं, उत्सवों की है। यह माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें