फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहारनपुर करेंसी चेस्ट प्रकरण में एनआईए ने दो और आरोपियों को दबोचा, अब तक चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 08:41 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

29 अगस्त 2026 को सहारनपुर के थाना सदर बाजार को पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये कीमत के नकली भारतीय नोट मिलने की जानकारी मिली थी। एनआईए ने जांच टेकओवर करने के बाद गिरफ्तारियां की हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक करेंसी चेस्ट में नकली नोट रखने की साजिश के मामले में नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन


एनआईए द्वारा रविवार को दबोचे गए आरोपियों में सहारनपुर के थाना सदर स्थित हसनपुर गांव निवासी मुकेश कुमार और थाना सरसावा के कल्याणपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार शामिल है। दोनों मुख्य आरोपी आदेश चौधरी के करीबी सहयोगी हैं।

एनआईए के मुताबिक 29 अगस्त 2026 को सहारनपुर के थाना सदर बाजार को पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये कीमत के नकली भारतीय नोट मिलने की जानकारी मिली थी। जांच के दौरान बैंक के 3 कर्मचारियों की भूमिका सामने आने पर उन्हें बैंक ने निलंबित कर दिया था। बाद में 3 सितंबर को इस मामले की जांच एनआईए ने टेकओवर की थी और एफआईआर में नामजद दो आरोपियों अमित कुमार और आदेश चौधरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


एनआईए इस साजिश का पता लगाने के साथ बाकी सह-आरोपियों व संदिग्धों को पकड़ने की कवायद कर रही है। साथ ही यह भी पता लगा रही है कि इन नोटों को कहां से लाया गया था और किन स्थानों पर खपाया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें