फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast : डॉ. शाहीन को लखनऊ ला सकती है एनआईए, दो महीने पहले किनसे मिली थी...नए सिरे से होगी जांच

Fri, 21 Nov 2025 12:04 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एनआईए जल्द ही डॉ. शाहीन को लखनऊ और कानपुर लाकर उसके संपर्कों व यात्रा के उद्देश्यों की जांच करेगी। 
विज्ञापन
डॉ. शाहीन का लखनऊ से है संबंध। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली बम धमाके के मामले की जांच कर रही एनआईए द्वारा राजधानी निवासी डॉ. शाहीन समेत चार आरोपियों को अपनी कस्टडी में लेने के बाद यूपी में भी जांच तेज होने के आसार हैं। एनआईए जल्द ही डॉ. शाहीन को लखनऊ और कानपुर, जबकि डॉ. आदिल को सहारनपुर ला सकती है। दोनों से उनके करीबियों आदि के बारे में पूछताछ के साथ सुबूतों को जुटाने की कवायद भी होगी।
विज्ञापन


बता दें कि एनआईए की कस्टडी में आने के बाद चारों आरोपियों को जल्द रिमांड पर लिया जाएगा। जिसके बाद उनको अलग-अलग जगहों पर साथ ले जाकर छानबीन की जाएगी। डॉ. शाहीन दो माह पूर्व लखनऊ और कानपुर आई थी, जिसे लेकर जांच एजेंसियां पड़ताल कर रही हैं।

अब एनआईए उसके लखनऊ और कानपुर आने का मकसद पता लगाने के साथ वह किन लोगों से मिली थी, इसके बारे में जानकारी जुटाएगी। बता दें कि राजधानी स्थित एनआईए थाने की टीम पहले से ही जम्मू-कश्मीर पुलिस, आईबी और यूपी एटीएस के साथ मिलकर आरोपियों के खिलाफ सुबूत जुटा रही है। यूपी एटीएस की मदद से संदिग्धों खासकर डॉ. शाहीन और डॉ. परवेज के करीबी डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें