फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रियंका गांधी को काशी से लड़ाने के बयान राजभर ने अजय राय पर की अपमानजनक टिप्पणी, बोले- तेरा क्या होगा...

Thu, 13 Jun 2024 01:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने प्रियंका गांधी को वाराणसी से लड़ाने के बयान पर ये टिप्पणी की है।
 
विज्ञापन
यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है। एक सवाल के जवाब में राजभर ने अजय राय पर शोले फिल्म का डॉयलाग दोहरा दिया और कहा कि अब तेरा क्या होगा कालिया...।

विज्ञापन


राजभर से सवाल पूछा गया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में कहा कि अगर प्रियंका गांधी को वाराणसी से लड़ा दिया जाता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दो-तीन लाख वोटों से हार जाते। इस पर राजभर ने कहा कि उन्हें रोका किसने था...। अब तो चुनाव हो चुके हैं अब आगे की तैयारी करें।

ये भी पढ़ें - 69 हजार शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, उम्र सीमा सहित कई व्यथाएं रखीं सामने
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुलिस में कुछ गोपनीय पदों को आउटसोर्सिंग से भरने पर विचार, बाद में डीजीपी मुख्यालय ने कहा पत्र त्रुटिपूर्ण
विज्ञापन


जब उनसे यही कहा गया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी यही बात कही थी तो उन्होंने कहा कि अब तेरा क्या होगा कालिया...। बता दें कि अजय राय वाराणसी सीट पर पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। हालांकि, पीएम मोदी ने इस सीट पर डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की पर ये जीत उनकी बड़ी नहीं थी जितना कि चुनाव से पहले दावा किया जा रहा था।



राहुल गांधी ने ये दिया था बयान
लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ बुधवार को रायबरेली पहुंचे। यहां राहुल ने एक के बाद एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में प्रधानमंत्री जान बचाकर निकले हैं। अगर प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ जाती तो प्रधानमंत्री दो से तीन लाख वोटों से चुनाव हार जाते। यह सब अहंकार से नहीं कह रहा हूं। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के विजन को जनता ने नकार दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें