फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : 71 जेलों में बंद कैदियों का आधार बनाएगा यूआईडीएआई, लखनऊ की जेल के साथ हुई अभियान की शुरूआत

Tue, 21 Mar 2023 08:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूआईडीएआई के अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ के आदर्श कारागार, नारी बंदी निकेतन और जिला कारागार से अभियान की औपचारिक शुरूआत 20 मार्च से हो गई है। अब 64 जिलों के 71 जेलों में इस अभियान में आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की 71 जेलों में बंद कैदियों के आधार बनाने के लिए विशेष अभियान की शुरूआत भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने की है। यूआईडीएआई का यह अभियान 31 मार्च तक जेलों में चलेगा। करीब 15 हजार से अधिक कैदियों का नया आधार बनाने और अपडेट करने का काम होगा।

विज्ञापन


यूआईडीएआई के अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ के आदर्श कारागार, नारी बंदी निकेतन और जिला कारागार से अभियान की औपचारिक शुरूआत 20 मार्च से हो गई है। अब 64 जिलों के 71 जेलों में इस अभियान में आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। कई जगहों पर इसकी शुरूआत भी हो गई है। इस दौरान लगभग 13500 बंदियों का नए आधार के लिए नामांकन और लगभग 2100 बंदियों का आधार अपडेट किया जाएगा। जहां विशेष कैंप लगाए जाने हैं।

उनमें आगरा जोन के सात जेल, अयोध्या जोन के सात जेल, बरेली जोन के आठ जेल, गोरखपुर जोन के नौ जेल, कानपुर जोन के नौ जेल, लखनऊ जोन के आठ जेल, मेरठ जोन के आठ जेल, प्रयागराज के आठ जेल और वाराणसी जोन के सात जेल शामिल हैं।
विज्ञापन


अपराधियों का हो जाएगा बायोमेट्रिक सत्यापन
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जेलों में बंद कैदियों का आधार बनने से जहां उनको राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। वहीं अपराधियों का भी बायोमेट्रिक सत्यापन हो जाएगा। अगर किसी को पूर्व से किसी दूसरे नाम से आधार बना हुआ है। उसका भी पता इससे चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें