फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : बरसों से जमे राज्य कर सहायक आयुक्तों के ट्रांसफर जल्द, अपर मुख्य सचिव ने कहा, तैयार हो रही सूची

Tue, 04 Jul 2023 05:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

वाणज्यि कर अधिकारियों के संयुक्त मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग भी की थी कि सहायक राज्य कर आयुक्तों के ट्रांसफर सात-सात साल से नहीं हुए हैं। राज्य कर अधिकारी के पद से सहायक आयुक्त के पद पर प्रोन्नत अफसरों को भी नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्य कर विभाग में बरसों से जमे वाणिज्य कर सहायक आयुक्तों के ट्रांसफर जल्द होंगे। अपर मुख्य सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने राज्य कर आयुक्त मिनिस्ती एस को सूची तैयार करने के लिए कहा है। इस संबंध में वाणज्यि कर अधिकारियों के संयुक्त मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग भी की थी कि सहायक राज्य कर आयुक्तों के ट्रांसफर सात-सात साल से नहीं हुए हैं। राज्य कर अधिकारी के पद से सहायक आयुक्त के पद पर प्रोन्नत अफसरों को भी नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। इस वजह से अधिकारी तनावग्रस्त हो रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर अधिकारी संयुक्त संघ के बैनर तले उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर सेवा संघ के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप शुक्ल, उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर अधिकारी सेवा संघ के दिव्येन्द्र शेखर गौतम और उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर अधिकारी संघ के कपिल देव तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र के जरिए अवगत कराया कि वर्ष 2019 के बाद से सहायक आयुक्तों के ट्रांसफर नहीं हुए हैं।

वर्ष 2020 में केवल सचल दल में तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर हुए थे। तब से सभी अधिकारी पदों पर काबिज हैं। कई सहायक आयुक्त सात साल से जमे हैं। साथ ही प्रोन्नत 38 अधिकारियों को भी नई नियुक्ति न मिलने से अवसाद की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन


वाणज्यि कर में सहायक आयुक्तों के ट्रांसफर जल्द होंगे। आयुक्त राज्य कर पूरी सूची बना रही हैं । चूंकि उनकी संख्या बहुत है और बड़े पैमाने पर ट्रांसफर होने हैं इसलिए समय लग गया। लेकिन जल्द ट्रांसफर सूची जारी होगी।
विज्ञापन

- नितिन रमेश गोकर्ण, अपर मुख्य सचिव, राज्य कर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें