फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : 13 आईएएस व 20 पीसीएस के ट्रांसफर, परिवहन निगम के एमडी होंगे संजय कुमार

Fri, 29 Jul 2022 07:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बलरामपुर की डीएम श्रुवि को फतेहपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। राजेंद्र प्रताप सिंह को चित्रकूट धाम मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। संजय कुमार को प्रबंध निदेशक-उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अगले प्रबंध निदेशक संजय कुमार होंगे। वर्तमान में सचिव, वित्त संजय कुमार 31 जुलाई से यह नई जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी तिथि से 5 जिलों के डीएम और 2 मंडलों के आयुक्त भी बदल जाएंगे। कुल 13 आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती देने का आदेश जारी कर दिया गया है। 20 वरिष्ठ पीसीएस अफसर भी इधर से उधर किए गए हैं।

विज्ञापन


झांसी मंडल के आयुक्त अजय शंकर पांडे और चित्रकूट मंडल केआयुक्त दिनेश कुमार सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनकी सेवानिवृत्ति पर प्रयागराज के आयुक्त संजय गोयल झांसी के आयुक्त की और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निगम के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह चित्रकूट धाम, बांदा के आयुक्त का कार्यभार ग्रहण करेंगे। वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को प्रयागराज का आयुक्त, कुशीनगर के जिलाधिकारी एस राजलिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी, उन्नाव के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार प्रथम को कुशीनगर का जिलाधिकारी, फतेहपुर की जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे को उन्न्नाव का जिलाधिकारी, बलरामपुर की जिलाधिकारी श्रुति को फतेहपुर का जिलाधिकारी, कानपुर नगर के सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार कोे बलरामपुर का जिलाधिकारी और अंबेडकरनगर केसीडीओ सुधीर कुमार को कानपुर नगर का सीडीओ बनाया गया है। उक्त सभी स्थानांतरण 31 जुलाई के अपराह्न से प्रभावी माने जाएंगे।

कम महत्व के पद पर भेजे गए मेरठ प्राधिकरण के वीसी
कुछ ही महीने पहले मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और मेरठ के संभागीय खाद्य नियंत्रक बनाए गए मृदुल चौधरी को अपेक्षाकृत कम महत्व केपद पर भेजा गया है। उन्हें ग्रेटर  शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी, लखनऊ का परियोजना प्रशासक बनाया गया है। लखनऊ की अपर आयुक्त वाणिज्य कर सुधा वर्मा को संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी दी गई है। जौनपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल को कानपुर नगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


20 वरिष्ठ पीसीएस अफसर भी इधर से उधर
शासन ने 20 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले कर दिए हैं। उप निदेशक बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय पूजा अग्निहोत्री को इसी पद पर पर्यटन निदेशालय में भेजा गया है। पूजा के स्थान पर फरूर्खाबाद के एसडीएम गौरव शुक्ला को भेजा गया है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि, लखनऊ के कुल सचिव नंदलाल सिंह को सयुंक्त आयुक्त, ग्राम्य विकास बनाया गया है। उनके स्थान पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विवि में ग्रेटर नोएडा के विशेष कार्याधिकारी सचिन कुमार सिंह को भेजा गया है। बदायूं की एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया को इसी पद पर बरेली भेजा गया है। साथ ही बरेली के एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह को उनके स्थान पर बदायूं भेजा गया है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव सर्वेश कुमार गु्प्ता को मुख्य राजस्व अधिकारी मीरजापुर और बरेली केनगर मजिस्ट्रेट  राजीव पांडेय को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। श्रावस्ती के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर स्थानांतरणाधीन राकेश कुमार गुप्ता को नगर मजिस्ट्रेट बरेली के पद पर तैनाती दी गई है। विकास प्राधिकरण आगरा की संयुक्त सचिव सुशीला को अपर नगर आयुक्त आगरा, एडीएम प्रशासन कानपुर देहात गरिमा सिंह को सचिव विकास प्राधिकरण आगरा, बांदा के नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ को एडीएम प्रशासन कानपुर देहात, रायबरेली के उप जिलाधिकारी राजेश कुमार सप्तम को नगर मजिस्ट्रेट बांदा, देवरिया के एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज को एडीएम (न्यायिक) श्रावस्ती, प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट गौरव श्रीवास्तव को देवरिया का एडीएम (प्रशासन), उन्नाव के एसडीएम सत्यप्रिय सिंह को प्रयागराज का नगर मजिस्ट्रेट, जौनपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय को राजस्व परिषद के उप भूमि व्यवस्था आयुक्त लखनऊ, एडीएम प्रशासन मेरठ सत्य प्रकाश द्वितीय को मुख्य राजस्व अधिकारी जौनपुर, सहकारी चीनी मिल संघ/निगम लखनऊ के प्रधान प्रबंधक वैभव मिश्रा को एडीएम प्रशासन मेरठ और लखीमपुर खीरी के एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य को मंडी परिषद लखनऊ का उप निदेशक बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें