फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हाथी का मदमस्त सफर, लोग चौंक गए और लग गया जाम

Fri, 29 Jul 2022 05:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

महावत राम किशन ने बताया कि उन्नाव के पुरवा गांव से दो दिन पहले वह निकला था। पारा थाना क्षेत्र के मौदा मोड़ के पास वह होटल पर खाना खाने लगा। तभी चोरी छुपे हथिनी आनरकली मौके से निकल गयी और वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जा पहुंची।
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हाथी का मदमस्त सफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार दोपहर में एक हथिनी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चढ़ गई और देखते ही देखते वह लगभग चार किलोमीटर दूर चली गई, जबकि महावत खाना ही खाता रह गया। एक्सप्रेस वे हथिनी को देख लोग गाड़िया रोककर सेल्फी लेने लगे और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस दौरान एक्सप्रेस पर जाम भी लग गया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल होते ही डीएफओ और रेंजर मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी ली। महावत राम किशन ने बताया कि उन्नाव के पुरवा गांव से दो दिन पहले वह निकला था। पारा थाना क्षेत्र के मौदा मोड़ के पास वह होटल पर खाना खाने लगा। तभी चोरी छुपे हथिनी आनरकली मौके से निकल गयी और वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जा पहुंची। लखनऊ डीएफओ रवि कुमार ने बताया कि जानकारी जुटाई जा रही है और महावत से मिली जानकारी के अनुसार मालिक से लाइसेंस मंगाया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें