फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : 10 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, अभय प्रताप मल्ल लखनऊ में एसीपी की जिम्मेदारी

Thu, 01 Sep 2022 08:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सिद्वार्थनगर में पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार यादव को मेरठ फूड सेल, जयराम को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से सिद्घार्थनगर, रमेश चंद्र पांडेय को सिद्घार्थनगर से पुलिस कमिश्नरेट नोएडा में एसीपी के पद पर और नोएडा में एसीपी प्रीतम पाल सिंह को खीरी में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को प्रांतीय पुलिस सेवा के दस अधिकारियो के तबादले कर दिए। यह सभी पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी हैं। लखीमपुर खीरी में तैनात अभय प्रताप मल्ल को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में एसीपी के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में तैनात गिरिजा शंकर त्रिपाठी को जालौन, रामाशीष यादव को सोनभद्र से मुजफ्फरनगर और विजय आनंद को जालौन से उन्नाव स्थानांतरित किया गया है। जगदीश लाल टम्टा को अम्बेडकरनगर से शाहजहांपुर, पंकज कुमार श्रीवास्तव को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से पीटीएस मेरठ स्थानांतरित कर दिया गया है।

इसके अलावा सिद्वार्थनगर में पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार यादव को मेरठ फूड सेल, जयराम को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से सिद्घार्थनगर, रमेश चंद्र पांडेय को सिद्घार्थनगर से पुलिस कमिश्नरेट नोएडा में एसीपी के पद पर और नोएडा में एसीपी प्रीतम पाल सिंह को खीरी में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें