फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : एसटीएफ ने पकड़ी एक करोड़ की जीएसटी चोरी, छापा मारकर पकड़े तांबे व स्टील के सामान

Tue, 09 Aug 2022 10:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आयुक्त राज्यकर केनिर्देश पर मुरादाबाद पहुंची टीम ने रेलवे स्टेशन से करीब 304 नग तांबे और स्टील से तैयार सामान पकड़ी है। ये सारे सामान रेलवे के माध्यम से प्रदेश के बाहर भेजे जा रहे थे। अब तक की जांच में करीब एक करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की संभावना है।
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में जीएसटी चोरी के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत राज्यकर विभाग की एसटीएफ ने सोमवार की रात मुरादाबाद रेलवे स्टेशन जीएसटी चोरी के एक बड़े प्रयास का भंडाफोड़ किया है। आयुक्त राज्यकर केनिर्देश पर मुरादाबाद पहुंची टीम ने रेलवे स्टेशन से करीब 304 नग तांबे और स्टील से तैयार सामान पकड़ी है। ये सारे सामान रेलवे के माध्यम से प्रदेश के बाहर भेजे जा रहे थे। अब तक की जांच में करीब एक करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की संभावना है। 

विज्ञापन


एसटीएफ की टीम को गोपनीय सूचना मिली थी कि मुरादाबाद में कुछ ट्रांसपोर्टरों द्वारा सिर्फ जीएसटी चोरी की नियत से बिना बिल-बाउचर केही तांबे और स्टील की सामाग्री दूसरे प्रदेशों में भेजे जाने का खेल चल रहा है। इस आधार पर राज्यकर आयुक्त मिनिस्ती एस के निर्देश पर विभागीय एसटीएफ के प्रभारी अपर आयुक्त अरविंद कुमार के नेतृत्व में संयुक्त आयुक्त श्याम सुंदर तिवारी और उप आयुक्त आरपीएस कौन्तेय की टीम मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची थी। टीम ने वहां पहुंचकर छानबीन की तो पता चला कि ट्रांसपोर्टर चंदर कुमार द्वारा प्रदेश के बाहर भेजने के लिए 304 नग तांबे और स्टील के सामान रेलवे में बुक किए गए हैं।

जांच हुई तो पाया गया कि सारे सामान का कम मूल्य दिखाकर बुक किया गया है। यहीं नहीं इन सामाग्री की बुकिंग जीएसटी नंबर के बजाय आधार नंबर पर कराया गया था। इस आधार पर अरविंद कुमार ने सारा सामान जब्त कर लिया। साथ ही स्टेशन के समीप ही स्थित ट्रांसपोर्टर के गोदाम को भी सीज कर दिया गया है। अरविंद कुमार ने बताया कि रेलवे में बुक किया सारा सामान नंबर-दो में बिना बिल के ही बाहर भेजा रहा था। वहीं सूत्रों का कहना है कि संभावना है कि कुछ लोग संगठित तरीके से जीएसटी चोरी को अंजाम देने में लगे हुए हैं। इसलिए एसटीएफ की टीम लगातार ऐसे लोगों के बारे में गोपनीय सूचना एकत्र कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें