फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शिक्षामित्रों ने जून में मानदेय देने पर दिया जोर, सीएम का जताया आभार, करेंगे पौधरोपण

Tue, 02 Jun 2026 08:22 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शिक्षामित्रों ने कहा कि सरकार जल्द जून के मानदेय के संकट को हल करे। आदेश के बाद भी शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी और महिला शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के पास जिलों में तबादला नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
शिक्षकमित्र संघ की बैठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत लगभग 1.42 लाख शिक्षामित्रों को जून में गर्मी की छुट्टियों में स्कूल बंद होने से मानदेय नहीं मिलता है। राजधानी में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की प्रांतीय बैठक में इसकी तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया।

विज्ञापन


शिक्षामित्रों ने कहा कि सरकार जल्द जून के मानदेय के संकट को हल करे। प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने कहा कि आदेश के बाद भी शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी और महिला शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के पास जिलों में तबादला नहीं हो रहा है। इसका जल्द समाधान निकाला जाए।

ये भी पढ़ें - ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने को चुनौती, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से तीन जून को मांगा जवाब
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 34 ट्रेनों में लगेंगी स्लीपर-एसी की अतिरिक्त बोगियां, 22 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी; 68 के बदले प्लेटफॉर्म
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने मानदेय में की गई वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री के जन्मदिन 5 जून को प्रदेश भर में पौधरोपण करने का भी निर्णय लिया। एमएलसी स्नातक खंड अवनीश कुमार सिंह ने शिक्षामित्रों को सरकार द्वारा हर संभव मदद व समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

बैठक में प्रदेश के सभी प्रांतीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर संजय शर्मा, महामंत्री सुशील यादव, श्याम लाल यादव, कौशल कुमार सिंह, जगवीर भाटी, राजेंद्र सिंह पचेरा, ऋषि पाल सिंह यादव आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें