परिवहन निगम में अपना मूल काम छोड़कर ऑफिसों में बाबूगिरी कर रहे ड्राइवरों और कंडक्टरों का वेतन रोका जाएगा। परिवहन निगम एमडी संजय कुमार ने कहा है कि ड्राइवरों और कंडक्टरों से बस संचालन के अलावा कोई दूसरी ड्यूटी न ली जाए। इसके लिए डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक, स्टेशन प्रभारी और स्टेशन अधीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है।
सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी का डाटा सॉफ्टवेयर पर अपडेट किये जाने के भी निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने बताया कि अब ड्राइवरों और कंडक्टरों को महीने में निर्धारित 5500 किलोमीटर की ड्यूटी पूरी करनी ही होगी। छुट्टी की स्थिति में 220 किमी. ड्यूटी को कम कर दिया जाएगा।