फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : रात में 25, दिन में 35 यात्री होंगे, तभी चलेंगी रोडवेज बसें, कमाई का लक्ष्य तय करें

Tue, 12 Sep 2023 12:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रात्रिकालीन समय में 25 यात्रियों से कम पर बस संचालित नहीं होगी दिन में 35 यात्री बस में अवश्य होने चाहिए। उप्र राज्य परिवहन निगम की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि इसकी व्यवस्था करें।
विज्ञापन
UP roadways bus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात्रिकालीन समय में 25 यात्रियों से कम पर बस संचालित नहीं होगी दिन में 35 यात्री बस में अवश्य होने चाहिए। उप्र राज्य परिवहन निगम की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि इसकी व्यवस्था करें।

विज्ञापन

अपर प्रबंध निदेशक ने कहा है कि सितंबर माह त्योहारी सीजन होने के कारण उप्र परिवहन निगम के लिए सबसे कम कमाई वाला होता है। इसमें लोड फैक्टर कम होता है। 20 करोड़ प्रतिदिन कमाई के लक्ष्य के सापेक्ष कमाई कम हो रही है। एकल बस सेवा मार्ग को छोड़कर रात के समय 55 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर बस न चलाई जाए। रात्रिकालीन समय में 25 यात्रियों से कम पर बस संचालित न हो। दिन में 35 यात्री बस में अवश्य हों। इसके लिए निरीक्षण की व्यवस्था भी की जाए। गांव से चल रही बसें, गांव में ही रोकी जाएं। वही विश्राम करें। सुबह सात बजे से पहले बस वहां से प्रस्थान न करें और शाम सात बजे तक अवश्य गांव में पहुंच जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें