फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 12 और बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी

Tue, 09 Jul 2024 11:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने बताया कि पीपीपी मॉडल पर एयरपोर्ट जैसी सुविधा वाला बस स्टेशन मिलेगा। इन अत्याधुनिक बस स्टेशनों पर शॉपिंग मॉल, पार्किंग, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, सेंसर युक्त शौचालय जैसी पैसेंजर फ्रेंडली सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा का लाभ देने के लिए बस स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके तहत पहले चरण में 23 बस स्टेशनों को पीपीपी मॉडल पर बनाने की तैयारी है। इनमें से 11 को आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) जारी हो चुका है, जबकि शेष 12 बस स्टेशनों के लिए अब तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग को 26 बिड प्राप्त हुई हैं। 10 जुलाई को तकनीकी जांच के लिए प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में इन्हें तकनीकी मूल्यांकन के लिए रखा जाएगा।

विज्ञापन


परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि पीपीपी मॉडल पर एयरपोर्ट जैसी सुविधा वाला बस स्टेशन मिलेगा। इन अत्याधुनिक बस स्टेशनों पर शॉपिंग मॉल, पार्किंग, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, सेंसर युक्त शौचालय जैसी पैसेंजर फ्रेंडली सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

जिन बस स्टेशनों की बिड का तकनीकी मूल्यांकन होना है, उसमें आगरा ईदगाह, आगरा ट्रांसपोर्ट नगर, बरेली, बुलंदशहर, गढ़ मुक्तेश्वर, गोरखपुर, कानपुर सेंट्रल, मथुरा ओल्ड, मिर्जापुर, रसूलाबाद, साहिबाबाद और वाराणसी कैंट शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें