फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बिजली व्यवस्था की समीक्षा की, प्रयासों को सराहा और उत्कृष्ट के लिए दी शाबाशी

Sun, 07 Jun 2026 04:05 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बिजली व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही, भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच फील्ड पर चौबीसों घंटे डटे रहने वाले विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना कर शाबाशी दी। 
विज्ञापन
बिजली अभियंताओं के साथ बैठक करते हुए विधायक ओपी श्रीवास्तव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने रविवार इंदिरा नगर स्थित कार्यालय पर गोमतीनगर जोन की बिजली व्यवस्था की समीक्षा की।

विज्ञापन


उन्होंने बिजली व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही, भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच फील्ड पर चौबीसों घंटे डटे रहने वाले विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना कर शाबाशी दी। विधायक ने जोनल मुख्य अभियंता सुशील गर्ग की अगुवाई में काम कर रहे अधिशासी, सहायक, अवर अभियंता व उपकेंद्रों के कामगारों के जज्बे को सलाम किया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि जब तापमान 40 डिग्री के पार हो और लोग घरों से बाहर निकलने में कतराते हैं, ऐसे समय में हमारे लाइनमैन, जेई, एसडीओ और अधिशासी अभियंता धूप और लू की परवाह किए बिना एलटी लाइनों को दुरुस्त करने का काम करा रहे हैं। उन्होंने मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि गर्मी के दौरान पूरी टीम अलर्ट रहे, जिससे बिजली व्यवस्था चौकस रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें