फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli : गर्भवती विवाहिता की गला काटकर हत्या, बड़े भाई के साथ मिलकर पति ने घटना को दिया अंजाम

Wed, 20 Jul 2022 09:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, रायबरेली

सार

बहन जानकी ने बताया कि मृतका की एक साल पहले जिलेदार का पुरवा मजरे पोठई में बुल्लू उर्फ  बबलू के साथ विवाह हुआ था और तभी से पति मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था और कई बार मृतका की पिटाई भी की थी और आज उसकी कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
रायबरेली में गर्भवती विवाहिता की गला काटकर हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीह (रायबरेली) थाना क्षेत्र के गोसाई का पुरवा मजरे डीह गांव में बहन के घर आई गर्भवती विवाहिता की गला काटकर हत्या कर दी गई। महज बाइक न मिलने पर पति ने ही अपने बड़े भाई के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। वारदात की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी फरार हो गए। वारदात की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने न सिर्फ घटनास्थल का जायजा लिया, बल्कि आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


डीह थाना क्षेत्र के दीना का पुरवा मजरे गोदवारा गांव निवासी शीला (22) पुत्री रामखेलावन अपनी बड़ी बहन जानकी के गांव गोसाईं का पुरवा मजरे डीह पांच दिन पूर्व रहने आई थी। बुधवार की दोपहर उसकी बहन और बहनोई धान की रोपाई करने खेत चले गए थे। घर पर शीला अकेली थी, तभी घर आए पति, जेठ ने उस पर धावा बोल दिया। इस दौरान पति ने कुल्हाड़ी से वार करके शीला की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतका का पति व जेठ फरार हो गए। दोपहर में आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मृतका की बहन-बहनोई को दी। बहन-बहनोई खेत से घर पहुुंचे तो देखा कि शीला का कुल्हाड़ी से गला काटा गया है और उसकी मौत हो चुकी है।

वारदात की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सलोन अमित सिंह, थानेदार पंकज सोनकर ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। बहन जानकी ने बताया कि मृतका की एक साल पहले जिलेदार का पुरवा मजरे पोठई में बुल्लू उर्फ  बबलू के साथ विवाह हुआ था और तभी से पति मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था और कई बार मृतका की पिटाई भी की थी और आज उसकी कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। घटना में बहन का जेठ लवलेश भी शामिल था। बहन गर्भवती भी थी।
विज्ञापन


डीह थाना क्षेत्र के गोसाई का पुरवा गांव में बहन के घर आई विवाहिता की गला काटकर हत्या की गई है। वारदात की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच में पाया गया कि घटना में मृतका के पति और जेठ का ही हाथ है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। केस दर्ज करके आरोपियों पर कार्र्रवाई कराई जाएगी। घटना को किस मकसद से अंजाम दिया गया, इस बारे में पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन

आलोक प्रियदर्शी, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें