फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abbas Ansari : आज डुगडुगी पिटवाकर अंसारी को भगोड़ा घोषित किया जाएगा, उसके पुश्तैनी गांव जाएगी पुलिस

Sat, 27 Aug 2022 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP News : शनिवार को महानगर थाने की पुलिस टीम गाजीपुर जाएगी, जहां विधायक के पुश्तैनी गांव मोहम्मदाबाद थाने के यूसुफपुर दर्जी टोला में डुगडुगी पिटवाकर भगोड़ा घोषित करने का नोटिस चस्पा करेगी। माफिया व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को लखनऊ पुलिस करीब डेढ़ महीने से तलाश रही है।
विज्ञापन
अब्बास अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ की सदर सीट से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को बृहस्पतिवार को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। शनिवार को महानगर थाने की पुलिस टीम गाजीपुर जाएगी, जहां विधायक के पुश्तैनी गांव मोहम्मदाबाद थाने के यूसुफपुर दर्जी टोला में डुगडुगी पिटवाकर भगोड़ा घोषित करने का नोटिस चस्पा करेगी। 

विज्ञापन


मालूम हो कि माफिया व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को लखनऊ पुलिस करीब डेढ़ महीने से तलाश रही है। पुलिस ने ताबड़तोड़ 135 ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन विधायक पकड़ से बाहर है।

महानगर थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने 2019 में अब्बास अंसारी के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पेशी से गायब रहने पर कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद ही पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें बना दी थीं। सर्विलांस की मदद से अंसारी की लोकेशन पंजाब में मिली थी।
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली, मऊ, गाजीपुर, बाराबंकी और लखनऊ में कई जगह दबिश दी गई, लेकिन अब्बास को पकड़ नहीं सकी। हताश हो चुकी पुलिस ने विधायक को भगोड़ा घोषित करने के लिए अर्जी दी थी, पर कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए आदेश दिया था कि विधायक को 25 अगस्त तक गिरफ्तार कर पेश करें। इसके बाद पुलिस ने मेट्रो सिटी स्थित विधायक के निजी फ्लैट पर पूछताछ की। साथ ही वजीरगंज और विधायक आवास पर कई बार दबिश दी, लेकिन खाली हाथ रही। 

बृहस्पतिवार को कोर्ट की मोहलत खत्म हो गई। इसके बाद महानगर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने अर्जी दाखिल की। इस पर कोर्ट ने विधायक को भगोड़ा घोषित कर दिया। डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी के मुताबिक, शनिवार को पुलिस टीम गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थानाक्षेत्र स्थित विधायक के पैतृक गांव यूसुफपुर दर्जी टोला जाएगी। जहां कोर्ट के आदेशानुसार डुगडुगी पिटवाकर भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई पूरी करते हुए आवास पर नोटिस चस्पा करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें