शहरों में सिटी बसों से यात्रा करना अब अधिक आसान होने जा रहा है। इसके लिए ट्रेनों की जानकारी के लिए रेलवे द्वारा संचालित एप की तर्ज अब प्रदेश सरकार भी एक ‘एप’ लांच करने का जा रही है। इस एप को ‘चलो एप’ नाम दिया गया है। इस एप के माध्यम से नागरिक ट्रेन की तरह शहरों में चलने वाली सिटी बसों के लोकेशन, स्टापेज, रूट और समय सारिणी जैसी जानकारी अपने मोबाइल पर ही पा सकेंगे। इस एप को बनाने के लिए विभाग ने मोबिलिटी प्रा. लि, के साथ एमओयू किया है। इस एप की सेवा प्रदेश के 14 शहरों में उपलब्ध कराई जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट केतौर पर इस सेवा की शुरूआत किया जा रहा है।
दरअसल प्रदेश के बड़े शहरों में करीब 40 प्रतिशत नागरिक सार्वजनिक परिवहन सेवा के माध्यम से ही यात्रा करते हैं। इसके मद्देनदर ही नगर विकास विभाग के नगरीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के विभन्न शहरों में सिटी बसों का संचालन कर रहा है। संचालित होने वाले बसों में डीजल, सीएनजी के अलावा इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं। नगरीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा इस समय 1200 से अधिक सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहरी नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से ही नया प्रयोग किया जा रहा है। जिसके तहत ‘चलो एप’ लांच करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री जल्द ही इस एप को लांच करेंगे।
सबसे पहले लखनऊ में शुरू होगा एप
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस एप का परीक्षण लखनऊ में शुरू हो चुका है। पहले चरण में लखनऊ में संचालित बसों के नंबर को एप पर ‘सिंक्रोनाइज’ करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। जबकि दूसरे चरण में वाराणसी और गोरखपुर और इसके बाद आगरा, मथुरा, प्रयागराज और मेरठ में संचालित बसों के डिटेल को एप से जोड़ा जाएगा। इस एप की सुविधा लखनऊ समेत प्रदेश के कुल 14 शहरों में उपलब्ध होगा। इनमें बरेली, अलीगढ़, मुरादाबाद, गाजियाबाद, कानपुर, शाहजहांपुर व झांसी भी शामिल हैं।
एप केजरिए मिलेगी ये सुविधाएं
स्मार्ट फोन में इस एप को डाउनलोड करने के बाद कोई भी नागरिक सिटी बसों के संचालन के संबंध में जानकारी ले पाएगा। स्टाप खड़ा व्यक्ति बसों के आने का रियल टाइम पता कर पायेगा। एप के माध्यम से कोई भी यात्री अपने घर के समीप बस स्टैंट पर आने वाली बसों की टाइम, बस नंबर, बस के चलने के मार्ग आदि जानकारी पा सकेगा। एप के जरिए यात्रा से संबंधित बस की ‘लाइव लोकेशन’ का भी पता लगाया जा सकेगा।