मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अब विदेश से लौटने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग एयरपोर्ट पर होगी। कोई भी लक्षण होने पर उसकी जांच कराने संग आईसोलेट किया जाएगा। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग व एयरपोर्ट हेल्थ आर्गेनाइजेशन के संग हुई बैठक में फैसला लिया गया।
केरल में मंकीपॉक्स का मामला सामने आने बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। मंकी पॉक्स प्रभावित देश से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग होगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया मंकीपॉक्स को लेकर राज्य स्तर से कोई गाइड लाइन नहीं मिली है। स्वास्थ्य विभाग जरिए फिर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी लखनऊ में मंकीपॉक्स का कोई मामला नहीं है। बताया इंटरनेशनल फ्लाइट्स से आने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट पर तापमान की जांच करने संग शरीर में चक्कते की जांच होगी। कोई भी लक्षण दिखने पर यात्री हफ्ते भर निगरानी में रहेगा।
लक्षण
शरीर में दाने
चक्कते पड़ना
बुखार आना समेत अन्य लक्षण हैं