फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में बदला मौसम, अवध-पूर्वांचल के कई जिलों में छाए बादल, आज से नहीं चलेगी लू; 17 जून से होगी बारिश

Sun, 15 Jun 2025 09:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर आई है। आज से प्रदेश में पांच दिनों तक लू नहीं चलेगी। मंगलवार से कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
यूपी के कई जिलों में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मौसम में मामूली बदलाव हुआ है। रविवार को राजधानी लखनऊ सहित पूर्वी और अवध के कई जिलों में सुबह से तीखी धूप निकलने के बजाय हल्के बादल हैं। सुबह से चलने वाली गर्म हवा का भी प्रकोप कम हुआ है।   मौसम विभाग के मुताबिक 17 जून से पूर्वी और 19 जून से पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं। तभी कुछ राहत की मिलेगी। इस बीच रविवार से अगले पांच दिन तक प्रदेश में लू नहीं चलने का अनुमान है। इससे भी तपिश से थोड़ा सुकून मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में पुरवा हवाएं चलेंगी। इससे 15 जून से छिटपुट बूंदाबांदी का दौर शुरू होगा। फिर 17 जून से पूर्वी और 19 जून से पश्चिमी यूपी में भारी बारिश के आसार हैं। तराई इलाकों को छोड़कर अन्य स्थानों पर पड़ रही उमस भरी गर्मी अगले 1-2 दिनों तक जारी रहने के आसार हैं। रविवार से लू की स्थिति प्रदेश में कमजोर होगी।
प्रयागराज रहा सबसे गर्म, कई जिलों में लू का प्रभाव

प्रदेश में शनिवार को प्रयागराज 45 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं बांदा में 44.8, कानपुर में 44.9, वाराणसी में 43, आगरा में 43.6, सुल्तानपुर में 42.6, लखनऊ में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बहराइच, बरेली, झांसी और गोरखपुर में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार पुरवा हवा के चलते बुंदेलखंड में शनिवार को तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई। इसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू के थपेड़ों से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

 

NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की एडवायजरी

यहां गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।
विज्ञापन

 प्रयागराज रहा सबसे गर्म

 उत्तर प्रदेश में शनिवार को प्रयागराज सबसे गर्म जिला रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बांदा में 44.8 डिग्री, कानपुर में 44.9, वाराणसी में 43 डिग्री, आगरा में 43.6 डिग्री, सुल्तानपुर में 42.6, लखनऊ में 42.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बहराइच, बरेली, झांसी और गोरखपुर में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुरवा हवा की प्रतिक्रिया के फलस्वरूप बुंदेलखंड में शनिवार को तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई। इसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू के थपेड़ों से थोड़ी राहत मिली। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोई प्रभावी गतिविधि न होने के कारण तापमान में मामूली वृद्धि की वजह से प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, बहराइच और गोरखपुर में लू का प्रभाव देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें