फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : आरक्षी के पद पर 500 से ज्यादा खिलाड़ियों की फिर होगी भर्ती, 450 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संपन्न

Fri, 12 May 2023 10:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डीजीपी एवं भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों की अगले चरण के तहत भर्ती के लिए 345 पदों का प्रस्ताव मिल चुका है। अभी पीएसी की तरफ से खिलाड़ियों की भर्ती का प्रस्ताव आना बाकी है।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश पुलिस में आरक्षी के 500 से अधिक पदों पर कुशल खिलाड़ियों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। डीजीपी आरके विश्वकर्मा ने बृहस्पतिवार को ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि आरक्षी के 534 पदों पर कुशल खिलाड़ियों की भर्ती की प्रचलित प्रक्रिया के तहत 450 खिलाड़ियों का चयन किया जा चुका है। इनमें से 232 खिलाड़ियों का चयन परिणाम पूर्व में जारी किया गया था। नई प्रक्रिया के तहत 500 से अधिक खिलाड़ियों को फिर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


डीजीपी एवं भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों की अगले चरण के तहत भर्ती के लिए 345 पदों का प्रस्ताव मिल चुका है। अभी पीएसी की तरफ से खिलाड़ियों की भर्ती का प्रस्ताव आना बाकी है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया के लिए एजेंसी का चयन किया जाएगा, जिसके लिए टेंडर जारी होगा। जून माह में इन पदों पर भर्ती होने के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आरक्षी के पद पर कुशल खिलाड़ियों की भर्ती करने का निर्देश दिया था। इसके तहत अलग-अलग चरणों में 1500 से अधिक खिलाड़ियों की भर्ती की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें