फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki : होटल में किशोरी से दुष्कर्म, सभी आरोपी फरार, पुलिस जुटी पड़ताल में

Sat, 17 Sep 2022 12:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर (बाराबंकी)

सार

UP News : फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में कुछ खरीदने गई किशोरी को दबोच लिया गया। होटल के ही एक कमरे में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने जब परिजनों को जानकारी दी तो वह भी दहशत में आ गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में कुछ खरीदने गई किशोरी को दबोच लिया गया। होटल के ही एक कमरे में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने जब परिजनों को जानकारी दी तो वह भी दहशत में आ गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित होटल पर शुक्रवार देर रात एक किशोरी कुछ खरीदने गई थी। परिजनों के अनुसार, इसी दौरान किशोरी को वहां दबोच लिया गया। होटल के कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। गनीमत रही कि आरोपियों ने किशोरी की जान बख्श दी। उनके चंगुल से किसी तरह छुटी किशोरी जब घर पहुंची और उसने पूरी बात बताई तो परिजन सन्न रह गए। 

देर रात मामला पुलिस के पास पहुंचने के बाद पुलिस सक्रिय हुई लेकिन होटल संचालक भी फरार मिला। फतेहपुर के कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।  एएसपी पूणेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी का पिता छेड़छाड़ का आरोप लगा रहा है मामला प्रेम प्रसंग का भी लगता है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें