फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश जारी: अवनीश अवस्थी बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार, फरवरी 2023 तक इस पद पर बने रहेंगे

Sat, 17 Sep 2022 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री योगी का सलाहकार बनाया गया है। वह फरवरी 23 तक इस पद पर बने रहेंगे। नियुक्ति विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी को मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया गया है। उनकी नियुक्ति 28 फरवरी, 2023 तक के लिए सृजित सलाहकार, मुख्यमंत्री के अस्थायी पद पर की गई है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार वे मुख्यमंत्री को उनके प्रशासनिक कार्यों में सलाह देंगे। इस अवधि में उन्हें अस्थायी सरकारी सेवक माना जाएगा। उन्हें अंतिम आहरित वेतन में शुद्ध पेंशन की राशि घटाने के बाद भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन


विस्तार पाने की तमाम चर्चाओं के बीच 31 अगस्त को अवनीश अवस्थी सेवानिवृत्त हो गए थे। उप्र.एक्सप्र्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) समेत उनके सभी विभागों का कार्यभार प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री व सूचना संजय प्रसाद को सौंप दिया गया था। अवनीश अवस्थी के पास गृह के अलावा गोपन, वीजा-पासपोर्ट, जेल प्रशासन एवं सुधार, सतर्कता विभाग, धर्मार्थ कार्य विभाग की जिम्मेदारी थी। वह यूपीडा व उप्र. स्टेट हाईवेज अथॉरिटी (उपशा) के सीईओ और डीजी जेल भी थे। ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त चार्ज भी उनके पास था। 

अवस्थी 1984 के बाद सबसे लंबे समय  तीन वर्ष एक माह तक गृह विभाग का मुखिया रहने का रिकॉर्ड बना गए। उनका कार्यकाल एक अगस्त, 2019 से 31 अगस्त, 2022 तक रहा। इससे पहले आरसी टकरू का कार्यकाल नवंबर 1980 से मार्च 1984 तक का था। अवस्थी के सेवानिवृत्त के बाद उनके सम्मान में पुलिस विभाग की ओर से भी विदाई सम्मान समारोह का अयोजन किया था। लखनऊ के सप्रू मार्ग स्थित पुलिस ऑफिसर्स मेस में अवस्थी के सम्मान में कार्यवाहक डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान की ओर से यह आयोजन किया गया। इसमें लखनऊ में नियुक्त एसपी से लेकर एडीजी स्तर तक के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें