फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में आज नहीं बिकेगा मांस, साधु टीएल वासवानी की जयंती पर 'मीट फ्री डे' घोषित; लोगों ने जताया आभार

Sat, 25 Nov 2023 08:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश सरकार ने वर्ष में पांच दिवस मांस रहित घोषित कर दिए हैं। इनमें साधु टीएल वासवानी के जन्मदिन पर 25 नवंबर को भी प्रदेश में पशु वधशालाओं और मांस की दुकानों को बंद रखे जाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने वर्ष में पांच दिवस मांस रहित (मीट फ्री डे) घोषित कर दिए हैं। इनमें साधु टीएल वासवानी के जन्मदिन पर 25 नवंबर को भी प्रदेश में पशु वधशालाओं और मांस की दुकानों को बंद रखे जाने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


इस संबंध में जारी शासनादेश में कहा गया है कि महापुरुषों और अहिंसा के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाले युग पुरुषों के जन्म दिवसों और कुछ प्रमुख धार्मिक पर्वों को अभय व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके तहत महावीर जयंती, बुद्ध जंयती, गांधी जयंती, साधु टीएल वासवानी और शिवरात्रि के महापर्व पर प्रदेश की सभी स्थानीय निकायों में स्थित पशु वधशालाओं और गोश्त की दुकानों को बंद रखे जाने के निर्देश समय-समय पर जारी किए गए हैं।

अब साधु टीएल वासवानी के जन्मदिन 25 नवंबर 2023 को भी मांस रहित दिवस घोषित करते हुए प्रदेश की सभी नगर निकायों में स्थित पशु वधशालाओं और गोश्त की दुकानों को बंध रखे जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


उधर, उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के नानक चंद लखमानी, सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री श्याम किर्षणानी, मेला कमेटी के अध्यक्ष अशोक चंदवानी, महामंत्री रतन मेघानी, सुरेश छबलानी, तरुण संगवानी सहित तमाम लोगों ने इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें