फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की बैठक : गठबंधन और प्रत्याशियों के चयन पर आज हो सकता है फैसला

Wed, 21 Jun 2023 03:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना में 23 जून को विपक्षी एकता बैठक बुलाई है। इसमें बसपा को न्यौता नहीं दिया गया है। बैठक के सिलसिले में नीतीश कुमार लखनऊ आए थे। वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव से तो मिले पर उन्होंने मायावती से मुलाकात नहीं की थी।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बसपा प्रमुख मायावती बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक लेंगी। बैठक में सभी प्रदेश, मंडल एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इसके अलावा वह गांव चलो अभियान की भी समीक्षा करेंगी।

विज्ञापन


बसपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों को और गति दे रही हैं। हाल ही में मायावती ने इस बाबत बैठक ली थी और कार्यकर्ताओं से कहा था कि बूथ स्तर तक अपनी तैयारी करो। नगर निकाय चुनाव में करारी मात के बाद बसपा ने लोकसभा चुनाव पर ज्यादा ताकत लगाई है। इसके लिए प्रदेश में ''गांव चलो'' अभियान भी शुरू किया गया। बसपा अपने कॉडर वोटर पर तो फोकस कर ही रही है पर साथ ही ज्यादा से ज्यादा मुस्लिमों को जोड़ने की तैयारी में है। 

हालांकि निकाय में भी उसका फोकस मुस्लिमों पर था लेकिन इसका सकारात्मक परिणाम नहीं निकल पाया था। अब बसपा लोकसभा में मुस्लिम दलित समीकरण पर ही काम कर रही है। इसकी तैयारी को लेकर मायावती ने बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि बैठक में कई पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है। साथ ही लोकसभा के कुछ उम्मीदवारों के नाम भी फाइनल होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट के जरिए इस बैठक की सूचना देते हुए कहा है कि प्रदेश व देश में तेजी से बदल रहे हालात, उससे संबंधित खास घटनाक्रमों एवं समीकरणों के साथ ही चुनाव की तैयारियों को लेकर यह बैठक बुलाई गई है।

पटना की बैठक में नहीं है मायावती को न्यौता
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना में 23 जून को विपक्षी एकता बैठक बुलाई है। इसमें बसपा को न्यौता नहीं दिया गया है। बैठक के सिलसिले में नीतीश कुमार लखनऊ आए थे। वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव से तो मिले पर उन्होंने मायावती से मुलाकात नहीं की थी। अब पटना में हो रही बैठक पर सभी की निगाहें हैं और बसपाई खेमे में इससे हलचल भी है। माना जा रहा है कि 21 जून को बुलाई गई बैठक इसी का नतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें