फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : पीपीपी मॉडल पर पांच बस अड्डों विकसित करने के लिए आशय पत्र जारी, एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होंगे

Mon, 12 Jun 2023 07:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि इन बस 23 बस स्टेशनों पर यात्रियों को सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया होगी। इसकी कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 23 बस अड्डों को एयरपोर्ट के तर्ज पर विकसित किए जाने की परिवहन निगम की योजना परवान चढ़ने लगी है। इनमें से 5 बस अड्डों को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के लिए लेटर ऑफ इंटेट (एलओआई) आशय पत्र जारी कर दिए गए हैं। अब जल्द ही इन पर काम शुरू होगा।

विज्ञापन


परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि इन बस 23 बस स्टेशनों पर यात्रियों को सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया होगी। इसकी कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इनमें से 05 बस स्टेशनों के लिए प्राप्त निविदाओं को उपयुक्त पाते हुए मंत्रिपरिषद की बैठक में इन सभी को आशयपत्र जारी करने का अनुमोदन मिल गया था। इनके विकास पर 701 करोड़ की लागत आएगी। 

इनमें बस स्टेशन कौशांबी गाजियाबाद, विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ, सिविल लाइंस प्रयागराज तथा गाजियाबाद ओल्ड बस टर्मिनल गाजियाबाद के लिए ओमेक्स लिमिटेड नई दिल्ली तथा आगरा फोर्ट बस टर्मिनल आगरा के लिए मै. एजी इंटरप्राइजेज सफल बोलीदाता घोषित हुए हैं। इनको निगम को ओर से आशय पत्र जारी कर दिया गया है। शेष 18 बस स्टेशनों के लिए पुनः निविदा आमंत्रित की जाएंगी। सरकार इन सभी बस अड्डों को डिजाइन बिल्ड फाइनेंस ऑपरेट एंड ट्रांसफर मॉडल पर विकसित किए जाने की मशक्कत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें