फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget Session : संयुक्त सत्रों को संबोधित करेंगी राज्यपाल आनंदीबेन, 22 को पेश किया जाएगा बजट

Mon, 20 Feb 2023 12:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विधानमंडल का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा। सोमवार को पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानसभा के मंडप में विधानमंडल के दोनों सत्रों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए अभिभाषण पेश करेगी। योगी सरकार का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट 22 फरवरी को विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानमंडल का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा। सोमवार को पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानसभा के मंडप में विधानमंडल के दोनों सत्रों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए अभिभाषण पेश करेगी। योगी सरकार का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट 22 फरवरी को विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


विधानसभा में रविवार को आयोजित कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में 20 फरवरी से शुरू हो रहा विधानमंडल का बजट सत्र को 6 मार्च तक संचालित करने की मंजूरी दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार को भी सत्र संचालित किया जाएगा। प्रतिदिन का एजेंडा उसी दिन समाप्त करना है इसलिए सदन की कार्यवाही देर शाम तक भी संचालित की जाएगी।

21 फरवरी को अपना दल के पूर्व विधायक स्वर्गीय राहुल प्रकाश कौल के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर सदन की कार्यवाही स्थगित की जाएगी। 22 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। 22 फरवरी से ही सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी। बैठक में तय किया गया कि तीन दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। उसके बाद 4 दिन बजट पर चर्चा होगी। 6 मार्च तक सदन आहूत किया जाएगा। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय, विधायक लालजी वर्मा, बसपा विधायक दल के नेता उमाशंकर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


छह मार्च तक चलेगा सदन
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में चर्चा हुई कि विधानसभा के सत्र संचालन का कार्यक्रम 10 मार्च तक जारी किया गया है। लेकिन 7 और 8 मार्च को होली का अवकाश है, उसके बाद क्षेत्रों में होली मिलन समारोह शुरू हो जाएंगे। ऐसे में सदस्यों का वापस विधानसभा सत्र में शामिल होना मुश्किल होगा। लिहाजा सदन की कार्यवाही को 6 मार्च तक ही संचालित किया जाएगा। सभी दलों के सदस्यों ने इस पर सहमति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें