फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : शिक्षकों-कर्मचारियों के छुट्टी आवेदन व सेवा पुस्तिका होगी ऑनलाइन,  दी जाएगी यूजर आईडी

Wed, 05 Apr 2023 12:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विभाग के अनुसार एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अवकाश और सेवा पुस्तिका का रखरखाव मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इसमें सूचनाएं अपडेट होती रहेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय (एडेड) के शिक्षकों व कर्मचारियों को बाबुओं व अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने होंगे। उनको मिलने वाले विभिन्न प्रकार के छुट्टी आवेदन और उनकी सेवा पुस्तिका ऑनलाइन की जाएगी। इसकी प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी। इसकी प्रक्रिया एनआईसी की ओर से तैयार मानव संपदा पोर्टल पर की जाएगी।

विज्ञापन


विभाग के अनुसार एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अवकाश और सेवा पुस्तिका का रखरखाव मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इसमें सूचनाएं अपडेट होती रहेंगी। इसके लिए सभी डीआईओएस को अपडेट व प्रमाणिक डाटा उपलब्ध कराना है। इसकी कमियों को दूर भी उन्हें ही करना है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक को 15 अप्रैल तक आवश्यक कार्यवाही पूरी करने को कहा गया है। सभी शिक्षक-कर्मचारियों को एक यूजर आईडी दी जाएगी। इसके आधार पर ही शिक्षक आवेदन करेंगे और इसकी अपडेट जानकारी ले सकेंगे।

अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार ने कहा है कि 15 अप्रैल के बाद यह व्यवस्था पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाएगी। उन्होंने कहा है कि शिक्षक-कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका कार्यालय में सुरक्षित रहेंगी लेकिन 31 मई तक इन्हें पूरी तरह डिजिटलाइज करना है। उन्होंने बताया कि आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश, उपार्जित अवकाश, बाल्य देखभाल अवकाश, मातृत्व/गर्भपात अवकाश के आवेदन ऑनलाइन होंगे।
विज्ञापन


आवेदक को इससे जुड़े आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। संबंधित अधिकारी इनका निस्तारण निर्धारित अवधि में करेंगे। निर्धारित समय पर इनका निस्तारण न करने पर यह स्वीकृत मानी जाएंगी। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि जल्द ही इससे जुड़ा ऐप भी शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें