माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राज्य अध्यापक पुरस्कार-2022और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए 4 से 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, अध्यापक आवेदन कर सकेंगे। जबकि मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद् प्रयागराज से मान्यता प्राप्त स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, अध्यापक आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9369470010 जारी किया है।