फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : ओलावृष्टि से ललितपुर में सबसे ज्यादा फसलों को नुकसान, अमेठी, प्रतापगढ़ और बुलंदशहर भी प्रभावित

Sun, 19 Mar 2023 09:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश में बीते दो दिनों में प्रतापगढ़ में वर्षा हुई है। बरेली, मैनपुरी, सराहनपुर, संतकबीर नगर में हल्की वर्षा हु्ई है। वहीं शामली, श्रावस्ती, कन्नौज में बूंदा बांदी हुई है। ललितपुर के अलावा ओलावृष्टि किसी जिले में नहीं बताई गई है।
विज्ञापन
ओलावृष्टि। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बीते दिनों में ओलावृष्टि से फसलों को सबसे अधिक नुकसान ललितपुर में हुआ है। वहीं अमेठी, बुलंदशहर और प्रतापगढ़ जिले में फसलों को हुए नुकसान का आकलन शुरू किया गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बरसात या ओलावृष्टि का खास असर नहीं हुआ है।

विज्ञापन


प्रदेश में बीते दो दिनों में प्रतापगढ़ में वर्षा हुई है। बरेली, मैनपुरी, सराहनपुर, संतकबीर नगर में हल्की वर्षा हु्ई है। वहीं शामली, श्रावस्ती, कन्नौज में बूंदा बांदी हुई है। ललितपुर के अलावा ओलावृष्टि किसी जिले में नहीं बताई गई है। ललितपुर में खेतों में बड़े आकार के ओले गिरे हैं। इससे किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। राहत आयुक्त प्रभु नारायण सिंह का कहना है कि ललितपुर में फसल खराब होने का सर्वे कराया जा रहा है। जिलाधिकारी से रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजा का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें