फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : मक्का के साथ पहली बार बाजरा खरीदेगी सरकार, 15 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक होगी खरीद

Fri, 26 Aug 2022 12:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

खाद्य एवं रसद विभाग के मुताबिक संबंधित किसानों के लिए किसी भी जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे या मोबाइल से खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
मक्का
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मक्का के साथ पहली बार बाजरा की सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद की जाएगी। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1962 रुपये और बाजरा का 2,350 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। 15 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक दोनों की खरीद एमएसपी पर की जाएगी।

विज्ञापन


खाद्य एवं रसद विभाग के मुताबिक संबंधित किसानों के लिए किसी भी जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे या मोबाइल से खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। किसानों को मक्का और बाजरा खरीद का भुगतान उनके आधार से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। इसलिए किसानों को जिस बैंक खाते में भुगतान प्राप्त करना हो, उसे आधार से लिंक कराना होगा। किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 या संबंधित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें