फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : सरकार ने एक महीने में 11 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी

Wed, 12 Jul 2023 11:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड से चयनित 1148 पदों पर उपनिरीक्षकों को 6 जुलाई को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इन पदों में 587 पद सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक), 217 उपनिरीक्षक (गोपनीय), 344 सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने एक महीने में 11 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी की सौगात दी है। सरकार का दावा है कि मिशन रोजगार के तहत छह वर्ष में छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों के लिए चयनित 936 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

विज्ञापन


सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड से चयनित 1148 पदों पर उपनिरीक्षकों को 6 जुलाई को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इन पदों में 587 पद सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक), 217 उपनिरीक्षक (गोपनीय), 344 सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) शामिल हैं। 8 जुलाई को खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। पिछले छह वर्षों में सिर्फ यूपी पुलिस विभाग में ही योगी सरकार की ओर से डेढ़ लाख से अधिक पदों पर भर्तियां की गई है। 

मृतक आश्रित के रूप में 2500 भर्तियां अतिरिक्त की गईं। सुसरकार ने खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करते हुए सरकारी नौकरी से जोड़ा। कई खिलाड़ियों को राजपत्रित नौकरी दी गई। 2017 के बाद से सिर्फ पात्रता ही चयन का आधार बना और इस शुचिता व निष्पक्षता के सभी कायल भी हुए।
विज्ञापन


सीएम योगी ने जून में 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों और एसजीपीजीआई में नवचयनित 1442 स्टॉफ नर्सों को भी नियुक्ति पत्र वितरित किए थे। 9 जून को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में संघ लोकसेवा आयोग में 23 व उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग में 95 चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें