प्रदेश के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को जनवरी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बीते नवंबर का राशन बांटा जाएगा। यह वितरण 6 से 16 जनवरी के बीच होगा। खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने बताया कि वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा रहेगी। वितरण सुबह 6 से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। दुकानदार इस समय का पालन करें।