फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : मतदाता सूची पुनरीक्षण में जुड़े 21 लाख नए मतदाता, 11.03 लाख दिव्यांग मतदाता

Fri, 06 Jan 2023 09:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के दौरान प्रदेश में कुल 14.98  मतदाता थे। 21.72 लाख नए और 16.01 लाख नाम हटने के बाद मतदाता सूची में 5.71 लाख मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 21.72 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इनमें 10.45 लाख पुरुष, 11.26 लाख महिला एवं 570 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के दौरान प्रदेश में कुल 14.98  मतदाता थे। 21.72 लाख नए और 16.01 लाख नाम हटने के बाद मतदाता सूची में 5.71 लाख मतदाता बढ़े हैं। इनमें 11.03 लाख दिव्यांग मतदाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुल 1,61,203 पोलिंग स्टेशन हैं। मतदाता सूची अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी रहेगी। मतदाता अपना नाम आनलाइन भी देख सकते है। टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन कर करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें