फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : पांच आईएएस के तबादले, वीना कुमारी मीना को प्रमुख सचिव आबकारी और गन्ना की नई जिम्मेदारी

Fri, 30 Jun 2023 07:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अभिसूचना में तैनात घनश्याम को गोरखपुर में एएसपी सुरक्षा बनाया गया है। गोरखपुर में एएसपी यातायात डाॅ. महेंद्र पाल सिंह को साइबर क्राइम मुख्यालय भेजा गया है। उनके स्थान पर गोरखपुर में तैनात श्यामदेव को एएसपी यातायात बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। महिला बाल विकास पुष्टाहार विभाग की प्रमुख सचिव वीना कुमारी मीना को प्रमुख सचिव आबकारी, चीन उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीना कुमारी के पास महिला व बाल विकास पुष्टाहार का अब अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

विज्ञापन


नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार को नियोजन के साथ खाद्य रसद, बांट माप का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राहत आयुक्त प्रभु नारायण सिंह को गन्ना आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव जीएस नवीन कुमार को विशेष सचिव राजस्व व प्रभारी राहत आयुक्त बनाया गया है। एपीसी शाखा के विशेष सचिव बालकृष्ण त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया है।

चार पीपीएस अधिकारियों का भी तबादला कर दिया। गोरखपुर में एएसपी सुरक्षा रविंद्र कुमार वर्मा प्रथम को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। वहीं, अभिसूचना में तैनात घनश्याम को गोरखपुर में एएसपी सुरक्षा बनाया गया है। गोरखपुर में एएसपी यातायात डाॅ. महेंद्र पाल सिंह को साइबर क्राइम मुख्यालय भेजा गया है। उनके स्थान पर गोरखपुर में तैनात श्यामदेव को एएसपी यातायात बनाया गया है।
विज्ञापन


नौ राजस्व निरीक्षकों के तबादले
राजस्व परिषद ने नौ राजस्व निरीक्षकों के निजी अनुरोध पर उनके तबादले किए हैं। मुनेश कुमार को बदायूं से अलीगढ़, राजित राम सिंह को आजमगढ़ से प्रयागराज, मो. अहमद को सिद्धार्थनगर से प्रयागराज, राजेश कुमार को कुशीनगर से जालौन और पारसनाथ को जौनपुर से प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया है। इसी प्रकार अनिल कुमार श्रीवास्तव को जौनपुर से सुलतानपुर, संजीव कुमार शर्मा को मुजफ्फरनगर से मेरठ, प्रमोद कुमार सिंह को हरदोई से फर्रुखाबाद और उमाकांत मिश्र को बलिया से मिर्जापुर स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें