फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: चार सीएमएस सहित नौ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, देखें - पूरी डिटेल

Thu, 15 Aug 2024 01:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

टीबी अस्पताल बस्ती के सीएमएस डॉक्टर रामप्रकाश को बस्ती जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता, गाजियाबाद के सीएमएस डॉक्टर विनोद चंद्रा को उन्नाव जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता, संयुक्त निदेशक आगरा डॉ विनोद जैन को आगरा जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में संयुक्त निदेशक स्तर के नौ चिकित्सा अधिकारियों का बुधवार शाम तबादला हो गया है। इसमें चार मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को वरिष्ठ परामर्शदाता बना दिया गया है।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक वाराणसी के सीएमएस डॉ अमरेंद्र चंद्र दुबे को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर में ही वरिष्ठ परामर्शदाता, बिजनौर के सीएमएस डॉक्टर विजय कुमार गोयल को दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय मुरादाबाद में वरिष्ठ परामर्शदाता, सहारनपुर के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गोविंद को बरेली के जिला महिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है।

इसी तरह टीबी अस्पताल बस्ती के सीएमएस डॉक्टर रामप्रकाश को बस्ती जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता, गाजियाबाद के सीएमएस डॉक्टर विनोद चंद्रा को उन्नाव जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता, संयुक्त निदेशक मेरठ डॉ राजेंद्र सिंह को जिला महिला अस्पताल आगरा में वरिष्ठ परामर्शदाता, संयुक्त निदेशक आगरा डॉ विनोद जैन को आगरा जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा संयुक्त निदेशक लखनऊ डॉ राजेंद्र चौधरी को गोरखपुर जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता, संयुक्त निदेशक लखनऊ महानिदेशालय डॉक्टर सुधीर कुमार यादव को सिविल अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें