नेपालगंज में जारी हिंसक प्रदर्शनों की खबरें सीमावर्ती भारतीय परिवारों की चिंता बढ़ा रही हैं। रुपईडीहा निवासी अनिल कुमार, लक्ष्मीचंद और विजय कुमार ने कहा कि उनके रिश्तेदार नेपाल में रहते हैं। हालात बिगड़ने के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। जब तक स्थिति सामान्य नहीं होगी, तब तक अपनों की सुरक्षा की चिंता बनी रहेगी।