मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी भवानी सिंह खंगारौत ने मंगलवार को दिसंबर तक वाणिज्यिक लक्ष्य के मानकों को पूरा न करने पर तुलसीपुर के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) मनोज कुमार विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया है। साथ ही नौ अन्य अभियंताओं को आरोप पत्र देकर जवाब मांगा गया है। इनमें चार एक्सईएन, दो उपखंड अधिकारी (एसडीओ) एवं तीन जेई शामिल हैं। वहीं, उपभोक्ता सेवाओं में फेल 17 बिजली अभियंताओं की तैनाती में फेरबदल किया गया है।
तुलसीपुर के निलंबित एक्सईएन को मुख्य अभियंता देवीपाटन ऑफिस से संबद्ध किया गया है। जिन अभियंताओं को खराब प्रदर्शन पर चार्जशीट दी गई है उनमें विद्युत नगरीय वितरण खंड डालीगंज लखनऊ के प्रेमचंद्र, विद्युत वितरण खंड करनैलगंज गोंडा के प्रसून त्यागी, विद्युत वितरण खंड कैसरगंज बहराइच के सुनील गुप्ता शामिल हैं। इन सभी पर कम राजस्व वसूली के आरोप हैं। विद्युत नगरीय वितरण खंड गोमतीनगर लखनऊ के एक्सईएन अनूप कुमार को विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर समय से निराकरण न होने पर चार्जशीट दी गई। इसी तरह अशोक कुमार मौर्या एसडीओ बीकेटी लखनऊ, राजेश कुमार एसडीओ महमूदाबाद सीतापुर, कृष्णपाल जेई चिनहट, विशम्भर नाथ यादव जेई बीकेटी एवं सीबी राय जेई बीकेटी को भी आरोप पत्र दिए गए हैं।
चिनहट के एसडीओ बने शुभम
लेसा ट्रांस गोमती जोन के चिनहट उपखंड के एसडीओ मो. जीशान को हटा दिया गया है। इनकी जगह पर गोंडा से शुभम सिंह को चिनहट का एसडीओ बनाया गया है। प्रेमचंद्र को डालीगंज लखनऊ से बलरामपुर, अनूप कुमार गोमतीनगर लखनऊ से अकबरपुर, विवेक कुमार मिश्रा अकबरपुर से मुख्य अभियंता देवीपाटन से संबद्ध, सुबोध झा लेसा ट्रांस गोमती से गोमतीनगर, पवन वर्मा संबद्ध मध्यांचल मुख्यालय से लेसा ट्रांस गोमती, नीरज सिंह गर्ग संबद्ध मध्यांचल मुख्यालय से डालीगंज लेसा ट्रांस गोमती, हरीश कुमार संबद्ध मध्यांचल मुख्यालय से अपट्रॉन लेसा सिस गोमती, अरविंद कुमार निर्मल लेसा सिस गोमती से संबद्ध मुख्य अभियंता अयोध्या, विवेक प्रकाश संबद्ध मध्यांचल मुख्यालय से परीक्षण खंड नौ लेसा सिस गोमती, रितेश आनंद संबद्ध मध्यांचल मुख्यालय से वितरण खंड तुलसीपुर बलरामपुर, राम दाम वितरण खंड दो हरदोई से संबद्ध मध्यांचल मुख्यालय, रविंद्र कुमार वितरण खंड निघासन लखीमपुर से वितरण खंड दो हरदोई, भरत गौतम संबद्ध मध्यांचल मुख्यालय से वितरण खंड निघासन लखीमपुर, अमित कुमार परीक्षण खंड लखीमपुर से वितरण खंड दो लखीमपुर, किताब सिंह वितरण खंड दो लखीमपुर से परीक्षण खंड लखीमपुर, रंजीत सिंह कनौजिया परीक्षण खंड हरदोई से संबद्ध मध्यांचल मुख्यालय, अमित राज चित्रवंशी संबद्ध मध्यांचल मुख्यालय से परीक्षण खंड हरदोई की जिम्मेदारी दी गई है।