फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की खपत, अब 28 हजार मेगावाट का लक्ष्य मानकर तैयारी शुरू

Tue, 16 May 2023 06:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश में एक मई को 14675 मेगावाट बिजली की खपत थी, जो 6 मई को 19680 मेगावाट तक पहुंच गई थी। बिजली की मांग बढ़ती देख पावर कॉरपोरेशन ने मई माह के अंत तक अधिकतम 26 से 27 हजार मेगावाट खपत पहुंचने का अनुमान लगाया था।
विज्ञापन
power corporation - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पारा चढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ने लगी है। अब खपत करीब 22600 मेगावाट से अधिक हो गई है। मई माह के अंतिम सप्ताह और जून में यह 28 हजार मेगावाट तक पहुंच सकती है। पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने 28 हजार का लक्ष्य मानते हुए तैयारी रखने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में एक मई को 14675 मेगावाट बिजली की खपत थी, जो 6 मई को 19680 मेगावाट तक पहुंच गई थी। बिजली की मांग बढ़ती देख पावर कॉरपोरेशन ने मई माह के अंत तक अधिकतम 26 से 27 हजार मेगावाट खपत पहुंचने का अनुमान लगाया था। लेकिन, मंगलवार को बिजली की खपत 22602 मेगावाट पहुंच गई।

ऐसी स्थिति में पावर कॉरपोरेशन ने सभी निगमों को बताया है कि मई के अंत और जून के पहले सप्ताह में बिजली खपत 28 हजार मेगावाट तक पहुंच सकती है। इसके मद्देनजर सभी उत्पादन इकाइयां तैयार रहें। जरूरत के मुताबिक बिजली बैंक से बिजली लेने के लिए मांग पत्र जारी करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन


खपत के साथ बढ़ा उत्पादन
प्रदेश में उत्पादन की स्थिति देखें तो अभी मांग के अनुरूप बनी हुई है। राज्य विद्युत उत्पादन निगम से 3776 मेगावाट बिजली मिल रही है। इसी तरह केंद्र से 10478 मेगावाट, बैकिंग पॉवर से 2556 मेगावाट, एनर्जी एक्सचेंज से 600, जल विद्युत गृह से 220 मेगावाट, को जनरेशन से 200 मेगावाट, बारा, मेजा व अनपरा को मिलाकर 4855 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
प्रदेश में तय शिड्यूल के तहत बिजली आपूर्ति की जा रही है। जितनी मांग है, उसके अनुसार बिजली की पर्याप्त व्यवस्था है। आगे भी मांग के अनुसार व्यवस्था की जा रही है। उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

- एम देवराज, अध्यक्ष यूपीपीसीएल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें