मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काट लिया जिसके कारण वो लखनऊ के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, इस आईपीएल में वह अब तक सिर्फ चार मैच ही खेल सके हैं।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने अर्जुन तेंदुलकर को इस सीजन में चार मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन वे इस समय प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले वे कुत्ते के काटने से चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन
लखनऊ सुपरजायंट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अर्जुन लखनऊ के लिए खेलने वाले मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी युद्घवीर सिंह और मोहसिन खान से मिलकर उन्हें बता रहे हैं कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया।