फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भूकंप के झटकों से हिला गोंडा, 3.7 रही तीव्रता, इटियाथोक के इटहिया नवीजोत में था केंद्र

Fri, 06 Feb 2026 10:48 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

यूपी के जिला गोंडा में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
 
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार सुबह राजधानी और आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में डर का माहौल बन गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। भूकंप सुबह सात बजकर 32 मिनट पर दर्ज किया गया। इसका केंद्र गोंडा जिले के इटियाथोक के पास 27.36 उत्तरी अक्षांश और 82.05 पूर्वी देशांतर पर जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

विज्ञापन


झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। गोंडा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्का कंपन महसूस होने की पुष्टि हुई है। भूकंप का असर गोंडा के साथ-साथ लखनऊ तक देखा गया, हालांकि तीव्रता कम होने के कारण कई लोगों को इसका आभास नहीं हो सका।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। भूकंप सुबह सात बजकर 32 मिनट पर दर्ज किया गया। इसका केंद्र गोंडा जिले के इटियाथोक के पास 27.36 उत्तरी अक्षांश और 82.05 पूर्वी देशांतर पर जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें