फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : उप मुख्यमंत्री ने कहा, दवाओं की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करें

Sat, 07 Jan 2023 12:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डिप्टी सीएम दोपहर करीब दो बजे मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन के दफ्तर पहुंचे। सबसे पहले अधिकारियों की हाजिरी रजिस्टर देखा। सबको बारी-बारी से बुलाया। करीब 15 कर्मचारी या तो देरी से पहुंचे या फिर गायब मिले।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अस्पतालों में कई जरूरी दवाओं की कमी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि जो कंपनियां दवा की आपूर्ति नहीं कर पा रहीं हैं उन्हें ब्लैक लिस्ट करें। पाठक ने शुक्रवार को गोमतीनगर विस्तार स्थित यूपी मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ढेरों खामियां मिली। अस्पतालों में टिटनेस का इंजेक्शन, ब्लड प्रेशर समेत दूसरी दवाओं की कमी की वजह कॉरपोरेशन के अफसर नहीं बता पाए। दवाएं भी तय संख्या में नहीं थी। 

विज्ञापन

डिप्टी सीएम दोपहर करीब दो बजे मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन के दफ्तर पहुंचे। सबसे पहले अधिकारियों की हाजिरी रजिस्टर देखा। सबको बारी-बारी से बुलाया। करीब 15 कर्मचारी या तो देरी से पहुंचे या फिर गायब मिले। इसपर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए कॉरपोरेशन के एमडी जगदीश त्रिपाठी को व्यवस्था सुधारने के साथ ही लेट-लतीफी और गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों से जवाब-तलब करने के निर्देश दिए।


डिप्टी सीएम ने अधिकारियों ने पूछा कि शासन द्वारा 289 तरह की दवाओं को जरूरी दवाओं की लिस्ट में शामिल किया है। इनमें से कॉरपोरेशन कितनी दवाओं को अस्पताल में आपूर्ति कर रहा है। इस पर अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा समय में 232 प्रकार की दवाओं का आरसी (रेट कान्ट्रेक्ट) हो पाया है। बाकी की प्रक्रिया चल रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी वेयरहाउस में 289 प्रकार की दवाएं उपलब्ध होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

उन्होंने कॉरपोरेशन के सुस्त अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा कि अधिकारी सभी 75 जिलों में आपूर्ति की जा रही एक-एक दवाओं का हिसाब रखें। शासन के अफसरों को भी पूरी स्थिति से अवगत कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें