फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी में घने कोहरे और ठंड का प्रकोप, कई जिलों में स्कूलों का समय बदला, आदेश जारी

Fri, 19 Dec 2025 10:21 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में ठंड के कहर को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया है। इस संबंध में जिलाधिकारियों ने आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि संशोधित समय-सारिणी की सूचना शीघ्र छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
स्कूलों का समय बदला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की ठंड को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में समय परिवर्तन किया गया है। बलरामपुर और श्रवास्ती के जिलाधिकारियों ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक संचालित समस्त विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। 

विज्ञापन


अब जिलों के सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित होंगे। बलरामपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ल ने इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि संशोधित समय-सारिणी की सूचना तत्काल बच्चों और अभिभावकों तक पहुंचाई जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें - बुंदेलखंड के कई गांवों में फर्जीवाड़ा: पूरा गांव 747 हेक्टेयर का, फसल बीमा करा लिया 1138 हेक्टेयर का
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशों में यह भी कहा गया है कि विद्यालय स्तर पर समय परिवर्तन की जानकारी नोटिस बोर्ड, कक्षा शिक्षकों और अभिभावक समूहों के माध्यम से स्पष्ट रूप से साझा की जाए।

ये भी पढ़ें - यूपी पंचायत चुनाव: 1.81 करोड़ नए नाम जुड़े... 1.41 करोड़ काटे गए, मतदाता पुनरीक्षण के बाद जारी किए गए आंकड़े

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें