फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : प्रदेश के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट, जुलाई तक हर जिले में हो जाएगी एक-एक यूनिट

Wed, 24 May 2023 06:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अब नौ नई यूनिटें लगाने की तैयारी चल रही है। इसे जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हर जिले में सिटी स्कैन की निशुल्क सुविधा होने से सिर की गंभीर बीमारी या चोट लगे मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में जल्द ही नौ जिलों में सिटी स्कैन यूनिट लगेगी। इसके बाद प्रदेश के हर जिले में मरीजों को निशुल्क सिटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी। अभी 66 जिले में यह सुविधा मिल रही है। प्रदेश के हर जिले में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर सिटी स्कैन मशीनें लगाई जा रही हैं। अभी तक 66 जिले में पीपीपी मॉडल पर सिटी स्कैन मशीनें लगी हुई हैं।

विज्ञापन


अब नौ नई यूनिटें लगाने की तैयारी चल रही है। इसे जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हर जिले में सिटी स्कैन की निशुल्क सुविधा होने से सिर की गंभीर बीमारी या चोट लगे मरीजों को राहत मिलेगी। उन्हें जांच के लिए लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी सहित अन्य महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि मरीज अपने ही जिले में जांच करा सकेगा। प्राइवेट डायग्नोसिटिक सेंटर में सीटी स्कैन जांच करीब 1000 रुपये से लेकर 2500 रुपये में हो रही है। अलग- अलग हिस्से की सिटी स्कैन की कीमत बढ़ जाती है। सरकारी अस्पताल में यह सुविधा होने से मरीजों को राहत मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (चिकित्सा एवं उपचार) डा. केएन तिवारी का कहना है कि प्रदेश के हर जिला चिकित्सालय को सिटी स्कैन की सुविधा से सुसज्जित करने का प्रयास किया जा रहा है। पीपीपी माडल पर यूनिट लगाने वाली कंपनी को सरकार भुगतान करेगी। इसके लिए कंपनी जांच कराने वाले मरीजों का विवरण संबंधित अस्पताल से सत्पापित कर भेजती है। संयुक्त निदेशक डा. वीके सिंह ने बताया कि लखनऊ के सिविल अस्पताल और लोकबंधु अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा दी गई है। जहां मरीजों का दवाब अधिक है, उन जिलों में अतिरिक्त यूनिट भी लगाई जाएगी। इसके लिए मरीजों की संख्या का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में है नई यूनिट का प्रस्ताव
जिला अस्पताल अमरोहा, झांसी, बरेली, मैनपुरी, एटा, प्रयागराज, भदोही, प्रतापगढ़ और मिर्जापुर में सिटी स्कैन यूनिट स्थापित करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें