फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लगातार गैरहाजिर चिकित्सक किए बर्खास्त, सैफई में मरीज से अभद्रता मामले की जांच के आदेश

Mon, 17 Jul 2023 09:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मरीजों के इलाज में लापरवाही पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सख़्त रुख अख्तियार किया है। अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। बिना सूचना लगातार गायब चल रहे डॉक्टर को बर्खास्त करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरीजों के इलाज में लापरवाही पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सख़्त रुख अख्तियार किया है। अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। बिना सूचना लगातार गायब चल रहे डॉक्टर को बर्खास्त करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


चित्रकूट के मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर मोहम्मद अजीम अनवर लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए। विभागीय कार्यवाही पूरी करने के बाद डॉ. अजीम को बर्खास्त कर दिया गया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में चिकित्सकों द्वारा मरीज से अभद्रता एवं मारपीट मामले को गंभीरता से लिया है। वायरल हुए वीडियो के मामले में तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया हैं। उन्होंने कुलपति से दोषी चिकित्सक के विरूद्ध कठोर कार्रवा करने के निर्देश दिया है।

बच्चे की मृत्यु के प्रकरण की होगी जांच
उप मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ के अतरौली सीएचसी में बच्चे की मृत्यु के मामले में भी जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ से दो दिन में रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि इलाज में यदि लापरवाही बरती गई है तो दोषी चिकित्सकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


उधर, प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मरीज व उनके तीमारदारों के अभद्रता व मारपीट के प्रकरण की भी जांच होगी। कॉलेज के प्रधानाचार्य से पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की है। इसी तरह सिद्धार्थनगर में पंजीकरण रद्द होने के बाद भी विद्या अस्पताल के संचालन की शिकायत मिलने पर उप मुख्यमंत्री ने सीएमओ से अस्पताल प्रशासन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच के आदेश दिये हैं। सीएमओ को चार दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें