फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics : दारा सिंह चौहान भाजपा में शामिल, भूपेंद्र चौधरी ने कहा, सभी 80 सीटें जीतने का संकल्प पूरा करेंगे

Mon, 17 Jul 2023 09:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा विधायक दारा सिंह चौहान आज भाजपा में शामिल हो गए। उनका योगी मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है। उन्होंने सोमवार को यूपी के विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वह मऊ की घोसी सीट से विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विधायक दारा सिंह चौहान सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले दारा सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात कर उन्हें सपा विधायक पद से अपना इस्तीफा सौंपा। भाजपा में शामिल होने के बाद दारा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। कहा जा रहा है कि पूर्वांचल के चौहान (नोनिया) वोट बैंक पर मजबूत पकड़ रखने वाले दारा सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में दारा सिंह पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ पंचायत प्रतिनिधि, अन्य जनप्रतिनिधि और उनके समर्थक भी पार्टी में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दारा सिंह को पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि दारा सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। दारा सिंह के पार्टी में आने से भाजपा के अंत्योदय संकल्प को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा 80 लोकसभा सीटें जीतने के अपने लक्ष्य को शत् प्रतिशत प्राप्त करेगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर और राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद थे।

मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे : दारा सिंह
सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व, सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिला है। भाजपा के सिपाही के रूप में घर वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी संकल्पित होकर भाजपा के सिपाही के रूप में काम करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्वांचल की डेढ़ दर्जन सीटों पर 50 हजार से डेढ़ लाख तक है राजभर वोट, भाजपा की राह होगी आसान

ये भी पढ़ें - जाट नेता के बहाने एक तीर से दो निशाने साधने की फिराक में भाजपा, विधानसभा-निकाय चुनाव में हो चुका है नुकसान
विज्ञापन


विपक्षी गठबंधन में कोई दम नहीं : केशव
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दारा सिंह चौहान के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में सपा-बसपा-रालोद तथा कांग्रेस के गठबंधन के बावजूद भाजपा ने 64 सीटें जीती थी। उन्होंने कहा कि 2024 में एक तरफा भाजपा का कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन में कोई दम नही है। भाजपा की ताकत लगातार बढ़ रही है।

विपक्ष कमजोर हो रहा, राजग की ताकत बढ़ रही : पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष लगातार कमजोर हो रहा है वहीं राजग की ताकत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पांचवीं आर्थिक शक्ति बना है। उन्होंने कहा कि दारा सिंह के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति के मान सम्मान की चिंता की जाएगी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें