फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लम्पी वायरस प्रभावित 7 जिलों में पूरी तरह पशु लॉकडाउन लागू, नहीं लगेगा मेला

Tue, 16 Sep 2025 01:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लम्पी वायरस को देखते हुए प्रदेश के 11 जिलों में सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए लम्पी वायरस प्रभावित सात जिलों में पूरी तरह पशु लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह पशुओं को चारा खिलाते हुए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया है कि लम्पी प्रभावित पूरब के सात जिलों में पशु लॉक डाउन कर दिया गया है। बिहार से और एक से दूसरे जिले में कोई पशु न आएगा न जाएगा। इन सात जिलों के साथ ही कुल 11 जिलों चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, मऊ, सिद्धार्थनगर व महराजगंज में भी विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव, विशेष सचिव आदि अधिकारियों की टीम तैनात की गई है। किसी भी तरह की सूचना व जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह पशुओं में छुआछूत से फैलता है। मक्खी से भी यह एक से दूसरे में फैलता है। इससे मनुष्य प्रभावित नहीं होता है। इसके लिए टीकाकरण भी शुरू कर दिया गया है। टीके की कोई कमी नहीं है। मंत्री ने बताया कि इस दौरान इन जिलों में कोई पशु मेला नहीं लगेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें