फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : दरोगा व छह पुलिसकर्मियों सहित नौ पर केस, दो ईरानी गिरोह के बदमाश बुधवार को ट्रामा सेंटर से हुए थे फरार

Thu, 14 Jul 2022 08:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एसओ डलमऊ पंकज त्रिपाठी ने तहरीर में लिखा कि 9 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश इंजमाम अली और इरफान अली घायल हुए थे। इंजमाम बड़े गांव शाहगंज जौनपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
केजीएमयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केजीएमयू के ट्रामा सेंटर से बुधवार को ईरानी गिरोह के दो लुटेरे फरार हो गये थे। इस मामले में रायबरेली के डलमऊ थाने के एसओ पंकज त्रिपाठी ने दरोगा सहित सात पुलिसकर्मियों व दोनों बदमाशाें के खिलाफ चौक थाने में तहरीर दी। जिस पर देर शाम को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसओ डलमऊ पंकज त्रिपाठी ने तहरीर में लिखा कि 9 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश इंजमाम अली और इरफान अली घायल हुए थे। इंजमाम बड़े गांव शाहगंज जौनपुर का रहने वाला है। वहीं इरफान मध्य प्रदेश के उमरिया का। इन दोनों को घायल हालत में रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से मंगलवार को डॉक्टरों ने केजीएमयू रेफर कर दिया। मंगलवार को दोनों को लखनऊ के केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

जहां से दोनों बुधवार सुबह 6.30 बजे फरार हो गये। इस मामले में एसओ डलमऊ पंकज त्रिपाठी ने चौक थाने में बुधवार देर शाम को तहरीर दी जिसमें सुरक्षा में तैनात दरोगा मोहित कुमार, मुख्य आरक्षी लालसा चौहान, आरक्षी शक्ति सिंह, महेश सिंह, मुकेश कुमार साहू, सचिन सिंह गौतम, आनंद कुमार पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। जिसके कारण दोनों बदमाश फरार हो गये। एसओ पंकज त्रिपाठी की तहरीर पर दरोगा, मुख्य आरक्षी व पांच आरक्षी और दोनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें