भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत 9 और 10 अगस्त को 1918 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
भाजपा 9 से 15 अगस्त तक प्रदेश में तिरंगा अभियान चलाएगी। पार्टी के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालने के साथ हर घर तिरंगा फहराएंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत 9 और 10 अगस्त को 1918 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा कार्यकर्ता 11 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। पार्टी 11 व 12 अगस्त को गांव गांव और शहरों में गली गली प्रभात फेरी निकालेंगे। 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा झंडा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को एतिहासिक बनाने की तैयारी की है।