फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को साधेगी भाजपा, चुनाव के मद्देनजर कॉल सेंटर भी मजबूत करेगी पार

Tue, 19 Dec 2023 06:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना के लाभार्थियों को साधेगी। योजना के तहत प्रदेश में लाभ उठाने वाले कारीगरों और छोटे दुकानदारों से संपर्क और समन्वय बढ़ाकर उन्हें वोट बैंक में तब्दील करने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
बीजेपी रैली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना के लाभार्थियों को साधेगी। योजना के तहत प्रदेश में लाभ उठाने वाले कारीगरों और छोटे दुकानदारों से संपर्क और समन्वय बढ़ाकर उन्हें वोट बैंक में तब्दील करने की रणनीति बनाई है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल 21 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली बैठक में इसकी रूपरेखा पेश करेंगे।

विज्ञापन


पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लोहार, सुनार, कुम्हार, कारपेंटर, चर्मकार सहित 18 पारंपरिक कार्यों से जुड़े कारीगरों को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण देने, पांच सौ रुपये प्रतिदिन प्रशिक्षण भत्ता देने, टूल किट के लिए 15,000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। साथ ही शुरुआत में पांच फीसदी वार्षिक ब्याज दर पर 3 लाख रुपये ऋण दिलाया जाता है। प्रदेश में योजना के तहत अब तक करीब 2,25,217 कारीगरों ने पंजीकरण कराया है।

सूत्रों के मुताबिक यूपी में योजना के लिए पात्र कारीगरों की संख्या बहुत अधिक है। लेकिन पंजीकरण कम हुआ है। पार्टी की ओर से अब पात्र कारीगरों का योजना के लिए पंजीकरण कराया जाएगा। पंजीकरण में आ रही दिक्कतें दूर की जाएंगी। उसके बाद उन्हें ऋण दिलाने में भी मदद की जाएगी। पार्टी योजना के लाभार्थियों से लगातार संपर्क और संवाद कर पार्टी से जोड़ेगी। जिन कारीगरों ने पंजीकरण किया है उनसे भी संवाद स्थापित कर पार्टी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


कॉल सेंटर को मजबूत करेंगे
भाजपा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सूचना तंत्र के लिए कॉल सेंटर मजबूत करेगी। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में स्थित कॉल सेंटर पर बड़ी टीम तैनात की जाएगी। यह टीम लोकसभा चुनाव तक बूथ स्तर तक पार्टी के कामकाज को पहुंचाने के साथ सूचनाएं समय पर पेश करने का काम करेगी। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल कॉल सेंटर को लेकर भी बैठक लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें